रांची में एक बार फिर पुलिसकर्मी को कुचलने का प्रयास और आरोपी….

Ranchi: राजधानी में रविवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब गश्ती ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को कुछ अज्ञात युवकों ने जान से मारने की कोशिश की। घटना पुराने विधानसभा भवन के समीप की है। जहां एएसआई अनिल कुमार राम ड्यूटी पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार एएसआई को सूचना मिली थी कि कुछ युवक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे हैं और राहगीरों से गाली-गलौज कर रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर जब एएसआई ने युवकों को समझाने का प्रयास किया तो वे उन्हीं से उलझ गए। स्थिति को गंभीर होता देख उन्होंने पीसीआर (गश्ती वाहन) को बुलाया।

जैसे ही पीसीआर वाहन वहां पहुंची, आरोपियों ने एएसआई को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, भागने के क्रम में आरोपियों ने तेज रफ्तार वाहन से पीसीआर वैन को भी टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में एएसआई अनिल कुमार राम के आवेदन पर अज्ञात युवकों के विरुद्ध जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब मोबाइल फोन और घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।

रिपोर्टः अलिशा रानी

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...