नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब के साथ स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त

नवगछिया : बिहार में शराबबंदी कानून के तहत नवगछिया पुलिस ने बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार, सेवन, निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया थाना टीम ने पकड़ा गांव स्थित कृष्णकांत उर्फ अंशु कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की छापेमारी के दौरान उसके आवास और वहां खड़ी स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR11PC-5320) से विभिन्न ब्रांड की कुल 555.57 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

Goal 5 22Scope News

पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान तेजी से जारी रहेगा

इस मामले में शराब माफिया कृष्णकांत उर्फ अंशु कुमार, पिता सुरेश प्रसाद सिंह, साकिन पकड़ा, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है और अन्य इसमें संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। विदेशी शराब 555.57 लीटर स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ बरामद किया है। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान तेजी से जारी रहेगा। शराब माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश ने जानकारी दी।

यह भी पढ़े : सप्तक्रांति एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...