Gumla: नंदवाल में खुले घूम रहे 6 घोड़ों से किसान परेशान, वन विभाग ने मालिक को दी हिदायत

Gumla: चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कातिंग पंचायत के नंदवाल गांव में खुले घूम रहे छह घोड़ों ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। ये घोड़े खेतों में चरकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं। किसानों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई।

Gumla: खुले घूम रहे 6 घोड़ों से किसान परेशान

सूचना मिलते ही चैनपुर रेंजर जगदीश राम, वनपाल चंद्रेश उरांव, सहित वन कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। ग्रामीणों से बातचीत में पता चला कि ये घोड़े ग्राम नंदवाल के ही निवासी रूडोल्फ मिंज, पिता सुधीर मिंज द्वारा पाले जा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि रूडोल्फ मिंज पिछले चार साल से अधिक समय से इन घोड़ों को पाल रहे हैं, लेकिन काफी समय से इन्हें खुला छोड़ दिया गया है।

इस दौरान घोड़ों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जिनमें दो मादा, तीन नर और एक बच्चा शामिल हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन घोड़ों को उसके मालिक के साथ मिलकर सुरक्षित रखें। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि घोड़ों को खुले में चरने से रोका जाए और किसी भी प्रकार से घोड़ों को नुकसान न पहुंचाया जाए।

Gumla: वन विभाग ने मालिक को दी हिदायत

साथ ही, वन विभाग ने घोड़ों के मालिक को सलाह दी कि यदि उन्हें घोड़ों की आवश्यकता नहीं है, तो वे उन्हें बेचने का प्रयास करें। किसानों ने वन विभाग से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में उनकी फसलों को घोड़ों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...