बेटे पर ग्रहण का डर दिखाकर महिला से 70 हजार के सोने की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Gumla: जिले में ठगी का एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फुलमनी देवी (65 वर्ष) नामक महिला को दो ठगों ने बेटे पर ग्रहण लगने का डर दिखाकर 70 हजार रुपये के सोने के आभूषण ठग लिए। महिला ने इस घटना के बाद गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और ठगों को पकड़कर सोने के आभूषण वापस दिलाने की मांग की है।

डर से महिला ने सभी जेवरात उतारकर दिया :

फुलमनी देवी ने बताया कि दो युवकों ने उसे धमकाया कि यदि उसने अपने गले और हाथों में पहने कंगन, बिछिया, झुमका जैसी जेवरात नहीं उतारे, तो उसके बेटे पर ग्रहण लगेगा। ठगों ने यह भी कहा कि अगर महिला ने ऐसा नहीं किया, तो उसके बेटे के साथ हादसा हो सकता है और उसके घर में कभी धनलक्ष्मी नहीं आएगी। डर से महिला ने सभी जेवरात उतारकर ठगों को दे दिए। जब स्थानीय लोग समझ पाते, तब तक ठग सारे जेवरात लेकर फरार हो चुके थे।

जांच में जुटी पुलिस :

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ठगी का मामला दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि  जल्द ही ठगों को पकड़ने और पीड़ित महिला का सोना वापस दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा कि ऐसे किसी भी अत्यधिक आश्वासन या डरावनी धमकियों से प्रभावित न हों। स्थानीय लोग भी इस घटना से लोग चौंक गए और चिंतित हैं, क्योंकि यह ठगी का तरीका न केवल शातिर है, बल्कि लोगों की सुपरस्टिशन (अंधविश्वास) का दुरुपयोग कर उन्हें निशाना बनाता है।

 

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...