रसेल वाइपर ने युवक को डसा, तो दोस्त ने सांप को बोतल में बंदकर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर भी रह गए दंग

Chatra: जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुंदा थाना क्षेत्र के जम्बुआ गांव निवासी 20 वर्षीय युवक अमरेंद्र कुमार (पिता– बिनेशर भारती) को रसेल वाइपर जैसे अत्यंत जहरीले सांप ने डस लिया। लेकिन उसके दोस्तों ने जो कदम उठाया, वह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल अमरेंद्र को काटने वाले सांप को उसके दोस्तों ने एक प्लास्टिक की बोतल में बंद कर अस्पताल तक पहुंचाया, ताकि डॉक्टर आसानी से उसकी पहचान कर सही एंटीवेनम दे सकें।

ऐसे हुआ हादसाः

अमरेंद्र बुधवार की शाम करीब 7 बजे शौच के लिए घर के पास के खेत में गया था। लौटने के दौरान अचानक झाड़ियों से निकले रसेल वाइपर ने उसके पैर में जोरदार हमला कर दिया। सांप के काटने के बाद कुछ ही देर में अमरेंद्र की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके दोस्तों ने समझदारी दिखाते हुए न केवल उसे तुरंत अस्पताल ले जाने का फैसला किया, बल्कि सांप को भी पकड़कर बोतल में बंद कर लिया।

दोस्तों की सूझबूझ से बची जानः

अमरेंद्र के दोस्त ने बताया कि हम लोगों ने सांप को इसलिए बोतल में बंद किया ताकि डॉक्टर उसे देखकर तुरंत पहचान सकें और सही इंजेक्शन दे सकें। हमें डर था कि कहीं देर न हो जाए। जब वे सदर अस्पताल, चतरा पहुंचे और बोतल में बंद जिंदा रसेल वाइपर दिखाया, तो डॉक्टर और अस्पतालकर्मी कुछ देर के लिए दंग रह गए। तुरंत स्थिति को संभालते हुए डॉक्टरों ने एंटीवेनम इंजेक्शन दिया और उपचार शुरू किया।

डॉक्टर बोले – सूझबूझ से बची जानः

डॉक्टरों ने बताया कि अमरेंद्र की हालत अब सामान्य है और खतरे से बाहर है। चिकित्सकों ने दोस्तों की समझदारी की सराहना की और कहा कि सांप की सही पहचान से हमें तुरंत सही एंटीवेनम देने में मदद मिली। समय पर लाने के कारण मरीज की जान बच गई।

 क्या है रसेल वाइपर?

रसेल वाइपर भारत के चार सबसे जहरीले साँपों में से एक माना जाता है। यह सांप झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और बंगाल के जंगलों में अक्सर पाया जाता है। इसके काटने पर तेज दर्द, सूजन, उल्टी, और ब्लड क्लॉटिंग जैसी जटिलताएँ हो सकती हैं। इलाज में देरी होने पर जान जाने का खतरा रहता है।

रिपोर्टः सोनु भारती

 

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...