छपरा से नीतीश की हुंकार, RJD पर हमला बोलते हुए कहा- ‘पहले क्या स्थिति थी, शाम में लोग निकलते नहीं थे’

मांझी (छपरा) : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह चुनाव रंग में रंग गए है। सीएम तीन दिन से चुनाव सभा को संबोधित कर रहे हैं। आज यानी 23 अक्टूबर को वह छपरा जिले के मांझी में एनडीए प्रत्याशी के लिए जनसभा किए। सीएम नीतीश ने जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले क्या स्थिति थी, शाम में लोग घर से निकलते नहीं थे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार पहुंच चुके हैं और आज औरंगाबाद और वैशाली में दो जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाम को पटना आ रहे हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार की जनता से वर्चुअल बात करेंगे।

Goal 7 22Scope News

24 नवंबर 2005 को हमारी सरकार बनी, तब से कानून का राज है – नीतीश कुमार

मांझी (छपरा) के नरपलिया में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को हमारी सरकार बनी, तब से कानून का राज है। 20 वर्षों से विकास के काम में लगे हुए हैं। पहले क्या स्थिति थी। पहले बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। शाम में घर में बंद रहते थे। बाहर नहीं जाते थे। समाज में कितना विवाद होता था। पढ़ाई का क्या हाल था। बहुत कम पढ़ाई होती थी। इलाज का इंतजाम नहीं था। बिजली कम जगह थी। सड़कों की हालत खराब थी। लोग किसी को कुछ करते थे। महिला को कुछ किया?

यह भी देखें :

फिर से बनेगी नीतीश सरकार, दोहराएगा इतिहास बिहार – JDU

वहीं छपरा की रैली को लेकर जदयू ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि फिर से नीतीश सरकार बनेगी, बिहार इतिहास दोहराएगा। बिहार की जनता फिर से इतिहास रचने को तैयार है। नीतीश कुमार के कामों पर एक बार फिर बिहार मुहर लगाएगा। नरपलिया बाजार मैदान मांझी में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एकमा से धुमल सिंह, मांझी से रणधीर सिंह, छपरा से छोटी कुमारी और बनियापुर से केदार नाथ सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर बिहार के विकास में योगदान देने का आह्वान किया और एनडीए के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Nitish Saran 1 22Scope News

‎‎सारण की धरती ने दिए संकेत, एक बार फिर एनडीए सरकार – डॉ. दिलीप जायसवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज सारण जिले के परसा, सूतिहार (दरियापुर) डेरनी हाई स्कूल के खेल मैदान में गरखा से लोजपा (रा.) प्रत्याशी सीमांत मृणाल, परसा से जदयू प्रत्याशी छोटेलाल राय एवं सोनपुर से भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित आशीर्वाद सभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि सारण की धरती पर एनडीए को अपार जनसमर्थन दिख रहा है। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार तय है।

Dilip 2 22Scope News

‎दिलीप जायसवाल ने कहा- डबल इंजन की सरकार ने बिहार की तस्वीर और तकदीर बदली

उन्होंने कहा कि इस बार भी विकास और सुशासन के पक्ष में एनडीए के साथ पूरा बिहार है। ‎भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा कि एक दौर वह था जब बिहार की पहचान चरवाहा विद्यालय को लेकर होती थी, लेकिन आज प्रत्येक जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं। आज जिले में लोग इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। यही बिहार के बदलने की तस्वीर है। इस दौरे के क्रम में भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने अमनौर, मकेर आरबीएम हाइस्कूल के खेल मैदान और मांझी, नरपलिया खेल मैदान में आयोजित आशीर्वाद सभा को भी संबोधित किया।

Dilip 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : नीतीश कुमार ने सिवान के बड़हरिया में लालू-राबड़ी शासनकाल की दिलाई याद

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...

Baghmara News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम अखाड़ा, प्रशासन ने...

Baghmara News: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके में मुहर्रम का त्योहार पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बाघमारा, कटरास और...