सीएम ने हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ का लिया जायजा, कई योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

साहेबगंज : सीएम हेमंत सोरेन ने हवाई सर्वेक्षण कर जिले में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। बरहेट में कार्यक्रम के दौरान कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार द्वारा हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। बाढ़ की विभीषिका का आकलन कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा हेतु पूरी तरह से कटिबद्ध है। सीएम बरहेट प्रखंड के फुटबॉल मैदान में विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास और परिसंपत्ति का वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के पश्चात सीएम हेमंत सोरेन ने हवाई सर्वेक्षण कर साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, राजमहल सांसद विजय हांसदा,  बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम भी उपस्थित थे।

सीएम ने कहा कि सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों तक खाद्य सामग्री की आपूर्ति, उनका सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरण, उन्हें मेडिकल सुविधा प्रदान करने जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तत्पर होकर कार्य कर रही है। इसके साथ ही मवेशियों को सुरक्षित स्थल पर लाने और उनके चारे की भी व्यवस्था की जा रही है। सीएम ने साहिबगंज जिले के लिए 35 योजनाओं का शिलान्यास एवं विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। जे०एस०एल०पी०एस अंतर्गत ज्योति आजीविका सखी मंडल बरहेट संथाली दक्षिणी को आर०एफ के तहत 12,45,000 रूपये की अनुदान राशि दी। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को राशि भी प्रदान की गई।

Sahibganj- क्या झारखंड के एकनाथ शिंदे बनने की राह पर हैं लोबिन हेंब्रम

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...