Advertisment

कानून व्यवस्था के लिए नीतीश नहीं केंद्र सरकार है जिम्मेवार – कृष्णा अल्लावरु

पटना : बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा अभी थोड़ी देर पहले दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बिहार में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कानून- व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर कांग्रेसी नीतीश कुमार पर सॉफ्ट नजर आने लगे हैं।

Goal 1 22Scope News

बिहार की कानून-व्यवस्था को खराब PM मोदी और शाह ने किया है – कृष्णा अल्लावरु

कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि नीतीश कुमार जबतक होश हवास में थे तबतक बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी थी। कानून-व्यवस्था ही नहीं सरकारी भी अच्छी चल रही थी। कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और इसके सीधेतौर पर जिम्मेदार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह हैं। चुकी बिहार में सरकार नीतीश कुमार की नहीं केंद्र की सरकार चला रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब करने के लिए सिर्फ और सिर्फ केंद्र सरकार जिम्मेदार है। वोटर लिस्ट पुन निरीक्षण पर मतदान पहचान पत्र और आधार कार्ड को माने जाने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्होंने कहा कि अगर नहीं माना जाएगा तो फिर हम सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

नीतीश कुमार की स्वास्थ्य का गिरना चिंता का विषय – अलका लांबा

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अलका बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पटना पहुंची है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से सीएम नीतीश कुमार की स्वास्थ्य है हमें बहुत चिंता होती है, उनका स्वास्थ्य जैसे गिर रहा है। वैसे बिहार की कानून-व्यवस्था की स्थिति गिर गई है और पूरी तरह खराब हो गई है यहां कोई सुरक्षित नहीं है। ना व्यापारी, ना नेता, ना महिला और ना ही लड़की बिहार में सुरक्षित है।

यह भी देखें :

बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है – अलका लांबा

अलका लांबा ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। राज्य में डबल इंजन की सरकार है। इस सरकार को अब जाना होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी देख लीजिए डबल मर्डर हुआ और यहां भी हालत खराब है। यहां लगातार मर्डर और अपराध की घटना हो रही है। पूरी तरीके से नीतीश कुमार का स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है। इसीलिए कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। अलका ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो वोटर लिस्ट पुन निरीक्षण का आदेश दिया है उस पूरे मामले में चुनाव आयोग क्या करता है। आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। राहुल गांधी ने पटना की सड़कों पर आकर एक संदेश दे दिया है। कानून देश से चलेगा। किसी के दबाव से देश नहीं चलेगा।

यह भी पढ़े : पटना पहुंचे कृष्णा अल्लावरु, कहा- हमलोग 243 सीटों पर कर रहे हैं तैयारी

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...

Bihar Government: प्रेम की धुन से प्रतिरोध की आवाज तक, ‘मौसिकी’...

डॉ. अमित रंजन के काव्य संग्रह ‘मौसिकी : अहसासों का आसमान’ में प्रेम, पीड़ा, स्त्री अस्मिता, सामाजिक सरोकार और प्रतिरोध की संवेदना दिखाई देती...

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...