पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश भर के विभिन्न राज्यों में 16वें रोजगार मेले का शुभारंभ किया। नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से पूरे देश भर के 51000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। इस अवसर पर पटना के महेंद्रू स्थित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) कार्यालय में आयोजित रोजगार मेला को संबोधित किया एवं नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया नियुक्ति पत्र बांटे।
यह मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प का सजीव उदाहरण है – सतीश चंद्र दुबे
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि यह मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प का सजीव उदाहरण है, जिसमें वे देश के युवाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनाना चाहते हैं। मोदी सरकार का यह निरंतर प्रयास है कि देश के होनहार युवाओं को योग्यता के अनुरूप सरकारी सेवाओं में अवसर मिले और वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ रोजगार देना केंद्र सरकार की पहचान है, इसी उद्देश्य के साथ आज देश भर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नव-नियुक्त सभी युवाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
यह भी देखें :
PM मोदी आज वर्चुअल माध्यम से पूरे देश भर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया
वहीं पटना में नियुक्ति पत्र केंद्रीय कोयला मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने दी। सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि बिहार के बेरोजगार युवाओं को यहां रोजगार मिल रहा है और आने वाले समय में रोजगार का और सृजन की जाएगी। प्राइवेट महात्मा भी यैसे हैं जहां जो रोजगार दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की सरकार में ही रोजगार पर भरोसा किया जा सकता है। भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर आगे बढ़ रही है। मुद्रा योजना हो या स्टार्टअप इंडिया को ऐसे चीजों पर सरकार काम कर रही है।
यह भी पढ़े : रोजगार मेला : PM मोदी ने 71 हजार रंगरूटों को बांटा नियुक्ति पत्र
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Highlights



















