Commercial Advertisment

Lohardaga : बाजार और मेले से बाइक उठाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार…

Lohardaga : लोहरदगा जिले में लगातर हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर लोहरदगा थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें चार शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें- Gumla : एसपी ने टांगीनाथ धाम का किया निरीक्षण, श्रावणी मेला की तैयारियों का लिया जायजा 

Lohardaga : मेले और बाजार जैसे जगहों से उठाते थे बाइक
Lohardaga : मेले और बाजार जैसे जगहों से उठाते थे बाइक

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की सात बाइक भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफराज अंसारी, सईदुल अंसारी, मकबूल अंसारी, तीनों निवासी थाना सिसई, जिला गुमला तथा आफताब अंसारी निवासी थाना पुसो, जिला गुमला के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Gumla : चैनपुर में पीडीएस डीलरों की समीक्षा बैठक ई-केवाईसी और वितरण में तेजी लाने का निर्देश 

Lohardaga : आरोपियों के पास से चोरी की 7 बाइक बरामद

पूछताछ में इन अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे कृषि बाजार, मेला स्थल, पार्क आदि को निशाना बनाकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद मोटरसाइकिल की खरीद-बिक्री कर गिरोह द्वारा मोटा मुनाफा कमाया जाता था। पुलिस ने इनके कब्जे से सात चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

Lohardaga : सात बाइक बरामद
Lohardaga : सात बाइक बरामद

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पहल, “तरंग” आईआईटी-जेईई और नीट कोचिंग कक्षाओं की शुरुआत 

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि यह एक संगठित और कुख्यात गिरोह था, जो लंबे समय से लोहरदगा व आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था। इस गिरोह के भंडाफोड़ से बाइक चोरी की घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी।पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में भी जुट गई है।

दानिश रजा की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Chatra : मुखिया बना हैवान! आवास योजना के बदले महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप… 

Jamshedpur Crime : विधायक प्रतिनिधि पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार समेत… 

Hazaribagh : डाक पार्सल कंटेनर से निकला शराब का जखीरा, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार… 

Gumla : चैनपुर थाना परिसर में घुसा तेज रफ्तार सवारी पिकअप, बड़ा हादसा टला 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...