Lohardaga: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर बना पूजा पंडाल, श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र

Lohardaga: दुर्गा पूजा को लेकर जिले भर में भक्तिमय माहौल है। जिले के बक्सीडीपा स्थित जय मां तारनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष अद्वितीय थीम पर पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। पंडाल को “ऑपरेशन सिंदूर” की थीम पर सजाया गया है, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई है।

Lohardaga: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर बना पूजा पंडाल
Lohardaga: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर बना पूजा पंडाल

पूरे पंडाल में भारतीय सेना का शौर्य और बलिदान प्रदर्शित किया गया है। यहां आतंकी हमले के दृश्य के साथ-साथ भारत की सैन्य शक्ति को भी दर्शाया गया है, जिसमें राफेल लड़ाकू विमान और ब्रह्मोस मिसाइल की झलक श्रद्धालुओं को देखने को मिल रही है।

Lohardaga: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर बना पूजा पंडाल
Lohardaga: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर बना पूजा पंडाल

जय मां तारनी दुर्गा पूजा समिति 2006 से लगातार भव्य पंडाल निर्माण करती आ रही है। इस बार का “ऑपरेशन सिंदूर” थीम वाला पंडाल श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

रिपोर्टः दानिश रजा

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...