Advertisement
Advertisement

Lohardaga Murder : पत्नी को उतारा मौत के घाट, कमरे में गाड़ा शव, कब्र के ऊपर सो गया हैवान-वजह सुनकर रुह जाएगी कांप…

Lohardaga Murder : लोहरदगा जिले के भंडारा प्रखंड के भीठा गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला निकलकर सामने आया है। एक शख्स के द्वारा लिव इन में रह रही पार्टनर की हत्या कर शव को घर में ही गाड़ दिया और फिर कब्र के बगल में ही सोता रहा। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।

ये भी पढे़ं- मंईयां सम्मान योजना में बड़ी अपडेट, करमा से पहले आएगी अगस्त महीने की किस्त… 

Lohardaga Murder : शव के साथ ही कई दिनों तक सोता रहा आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक गांव के ही रघु उरांव गांव की ही युवती फूलों उरांव के साथ लिव इन में रह रहा था। रघु पर आरोप है कि उसने अपनी लिव इन पार्टनर फूलों उरांव की हत्या कर उसका शव अपने कमरे में ही दफना दिया। मामला सामने आया है और लगभग 4 दिनों तक शव के पास आरोपी सोता रहा है। हालांकि हत्या करने की पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढे़ं- Breaking : आदिवासी जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 9 को मिली इतने साल कारवास की सजा… 

बता दें यह घटना 24 अगस्त की बताई जा रही है। मामले में आरोपी के बड़े भाई के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 24 अगस्त के दिन गांव में ही चल रहे फुटबॉल मैच देखने के बाद वे दोनों घर से गए थे। मैच के दौरान ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हालांकि विवाद के बाद वे दोनों सही सलामत घर वापस आए। घर आने के बाद दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। गुस्से में आकर रघु ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव को कमरे में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया।

ये भी पढे़ं- Breaking : इंडिया गठबंधन की हुंकार, उप राष्ट्रपति पद के दावेदार बी सुदर्शन रेड्डी ने झारखंड के सांसदो से मांगा समर्थन 

Lohardaga Murder : सड़ी गली हालत में शव को खोदकर निकाला गया

फुटबॉल मैच देखने के बाद से लिव इन में रह रही हत्या के आरोपी की पार्टनर फूलों उरांव को नहीं देखा जाने लगा। इसके बाद ग्रामीणों को शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी के कमरे से ही जमीन खोदकर शव को बरामद किया। वहीं मृतका की शव पूरी तरह से सड़ चुकी थी। शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढे़ं- Dhanbad : कतरास में भयंकर सड़क हादसा, हाइवा ने टेंपो में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत कई घायल… 

वही आपको बता दे कि भंडारा क्षेत्र में बीते 2 वर्षों से लगातार 6 से अधिक हत्या या हत्या की आशंका से जुड़े मामले दर्ज हो चुके हैं, परंतु इसमें दो ही मामलों का पुलिस अभी तक उद्वेदन कर पाई है। इससे ग्रामीणों के बीच पुलिसिया कार्रवाई पर शक की नजर से देखा जा रहा है। वही इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी बनी हुई है आगे देखना होगा के यह मामला का निष्कर्ष क्या निकल पाता है।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Latehar Double Murder : डबल मर्डर से लातेहार में हड़कंप, मां-बेटे की धारदार हथियार से काटकर हत्या… 

Hazaribagh : पति पत्नी और वो! मैं जान दे दूंगी कहते हुए हजारीबाग झील पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा… 

Dumka में बड़ा हादसा, मयूराक्षी नदी में बहे चार युवक, एक का शव मिला बाकी लापता… 

Jharkhand Politics : बाबूलाल सहित बीजेपी के सभी नेताओं का “स्पेशल इंटेंसिव हेल्थ रिव्यू” होना चाहिए-जेएमएम का तंज 

Breaking : सीबीआई कोर्ट का बड़ा फैसला, जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 दोषी करार… 

Garhwa : रंका में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में बड़ा गड़बड़ घोटाला उजागर 

Giridih : नर्सिंग होम में लिंग जांच की आशंका! बीडीओ का औचल निरीक्षण, लैपटॉप समेत कई दस्तावेज जब्त 

Commercial Advertisment

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...

Bihar Business Connect 2027: 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और...

Bihar Business Connect 2027, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां...

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

 Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...