Lohardaga : जेजेएमपी संगठन का एक उग्रवादी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद चल रहा था फरार

Lohardaga : लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के एक सदस्य कलेश्वर खेरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार उग्रवादी मुठभेड़ के बाद फरार चल रहे थे।

Lohardaga : रविन्द्र यादव के दस्ते में था शामिल

प्रशिक्षु आईपीएस सह एसडीपीओ किस्को वेदांत शंकर ने बताया की कलेश्वर खेरवार पहले माओवादी संगठन में सक्रिय था। इसके पश्चात वर्ष 2017 सरेंडर पॉलिसी के तहत इसने पुलिस के सामने सरेंडर करके सरकारी लाभ को प्राप्त किया था। इसके बाद यह जेजेएमपी उग्रवादी संगठन में शामिल हो गया।

प्रशिक्षु आईपीएस वेदांत शंकर ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के बमनडीहा इलाके से गुप्त सूचना के आधार पर इसकी गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया है। इन्होंने कहा कि 26.06.2025 को रविन्द्र यादव के दस्ते में शामिल होकर कलेश्वर खेरवार ने पुलिस के साथ मुठभेड़ पेशरार के जंगल में हुआ था। पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बता रही हैं।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...