आनंद मोहन का लालू-तेजस्वी पर निशाना, कहा- मालिक कोई और मैनेजर नौकरी बांट दें…

मोतिहारी : बिहार में चुनाव है तो घोषणाओं का दौर जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा करोड़ों बिहारियों को नौकरी देनी की घोषणा को सराहते हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन ने लालू परिवार और तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया। मोतिहारी में मीडिया से मुखातिब होते हुए आनंद मोहन ने कहा कि मालिक कोई और मैनेजर नौकरी बांट दें यही हाल तेजस्वी का है। वे क्यों नहीं अपने पिता लालू प्रसाद यादव के 15 साल के कार्यकाल के बारे में बता रहे हैं कि उनके पिता ने कितना नौकरी दिया है।

Goal 4 22Scope News

लालू यादव की पार्टी हताशे में है – आनंद मोहन

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि लालू यादव की पार्टी हताशे में है तभी तो एक बार फिर से पुराने दौर की बात कर रहे हैं कि भूरा बाल साफ करो। दूसरी ओर कहते हैं कि हमारी पार्टी ए-टू-जेड की है। राजधानी पटना में बढ़ते अपराध को लेकर आनंद मोहन ने कहा कि जब देश के सीमा पर तनाव हो और राजधानी में एकाएक अपराध होने लगे तो समझिए चुनाव है।

यह भी देखें :

रामनाथ ठाकुर ने मुख्यमंत्री के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर कौशल विकास यूनिवर्सिटी खोलने के फैसले का किया स्वागत

केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री व राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर कौशल विकास यूनिवर्सिटी खोलने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को बड़ा सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए मेरे पिताजी और जननायक के नायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर कौशल विकास यूनिवर्सिटी खोलने का फैसला लिया है। जिससे गरीब परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। एक करोड़ गरीबों नौजवानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उनको ट्रेनिंग दिया जाएगा। यह बड़ी खुशी की बात है कि नीतीश कुमार रोजगार को लेकर विशेष काम कर रहे हैं।

UM Ramnath Tahakur 22Scope News
रामनाथ ठाकुर ने मुख्यमंत्री के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर कौशल विकास यूनिवर्सिटी खोलने के फैसले का किया स्वागत

अब मेरे पिताजी के नाम पर विश्वविद्यालय का स्थापना हो रहा है – रामनाथ ठाकुर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब मेरे पिताजी स्व. कर्पूरी ठाकुर के नाम पर विश्वविद्यालय का स्थापना हो रहा है। इससे बिहार का और विकास होगा और उन्नति होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमारे पिताजी को भारत रत्न देकर सम्मान दिया था। इसलिए हम दोनों को बधाई देते हैं। प्रधानमंत्री का 18 जुलाई को मोतिहारी दौरा हो रहा है। उससे पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर को बड़ा सम्मान देना और गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक जनसभा में काफी संख्या में लोग जुटेंगे और हम सभी प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : RJD को लेकर आनंद मोहन ने की भविष्यवाणी, लालू पर भी कसा तंज

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...

Jharkhand Doctors Protest: लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, 27...

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, DACP और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन समेत मांगों को लेकर IMA और JHASA ने आंदोलन की तैयारी शुरू...