Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: चूहे गटक गए 800 बोतल शराब! आया चौंकाने वाला मामला

Dhanbad: कोयलांचल की वर्चस्व और माफियागिरी के चर्चों के बीच एक बार फिर चूहों की कारस्तानी सुर्खियों में है। इस बार चूहों पर आरोप है कि उन्होंने शराब की 802 बोतलें पी डालीं। धनबाद के बलियापुर और प्रधानखंता की शराब दुकानों में स्टॉक मिलान के दौरान यह चौंकाने वाली बात सामने आई।

Dhanbad: क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 1 सितंबर से झारखंड में नई शराब नीति लागू होने वाली है। इसको लेकर सभी शराब दुकानों में मौजूद पुराने स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। बलियापुर और प्रधानखंता दुकानों में जांच के दौरान कुछ शराब की बोतलों में छेद और कुछ पूरी खाली पाई गईं। इस बीच उत्पाद विभाग और टेकओवर एजेंसी टीम ने जब इसकी जांच की, तो शराब दुकानों के संचालक ने दावा किया कि चूहों ने ढक्कन कुतरकर शराब पी ली है।

Dhanbad: अप्रैल 2024 में भी चूहों पर आरोप

बता दें कि, यह कोई पहला मामला नहीं है। अप्रैल 2024 में भी धनबाद के राजगंज थाना में चूहों पर 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा नष्ट करने का आरोप लगा था। अदालत में पेश रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में जब्त किए गए नशीले पदार्थ चूहों द्वारा नष्ट कर दिए गए थे।

Commercial Advertisment

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में बिल्डिंग बायलॉज बदला तो घट...

Bihar Building Bylaws 2026, पटना: बिहार में नई भवन उपविधि 2026 लागू होने से राजधानी पटना में आवासीय परियोजनाओं के निर्माण में तेजी आने...