Advertisement
Advertisement

पत्नी की श्राद्ध करने गांव गए थे वकील, चोरों ने घर का ताला तोड़ लाखों के सामान पर कर दिए हाथ साफ

पटना सिटी : अगम कुआं थाना अंतर्गत भूतनाथ रोड स्थित पटना हाईकोर्ट के वकील विनोद कुमार के घर चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने घर के पिछले दरवाजे को काटकर लाखों रुपए के सामान को उड़ा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

वकील विनोद कुमार अपनी पत्नी के श्राद्ध-कर्म में गांव गए थे। उसी दौरान चोरों ने रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह में जब पड़ोसी ने देखा तो इसकी सूचना वकील विनोद कुमार और अगम कुआं थाना को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर जब अंदर घुसे तो दंग हो गए। घर में सारे सामान बिखरे पड़े मिले। वकील विनोद कुमार ने बताया कि 30 से 35 लाख के जेवरात, 200,000 रुपए सहित कई सामान की चोरी हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन लापरवाह हो चुकी है, यहां आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती है। पुलिस की लापरवाही से चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...