बरही की राधा गोपाल इंडस्ट्री में बॉयलर विस्फोट, एक किलोमीटर तक गूंजी आवाज………..

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बरही स्थित रियाडा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार सुबह राधा गोपाल इंडस्ट्री के बॉयलर में जोरदार विस्फोट हुआ। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ और विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बरही विधायक मनोज यादव, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और एसडीओ जोहान टुडू ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासन की टीम ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की भी समीक्षा होगी।

वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राधा गोपाल इंडस्ट्री में पहले भी कई बार ऐसे विस्फोट हो चुके हैं, जिनमें जनहानि भी हुई थी। साथ ही ग्रामीणों ने प्रदूषण फैलाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का भी आरोप लगाया है।

प्रशासन ने फिलहाल किसी गंभीर नुकसान से इनकार किया है, लेकिन फैक्ट्री की पुरानी घटनाओं को देखते हुए अब स्थानीय लोगों की मांग है कि इस पर सख्त निगरानी रखी जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Garhwa Land Dispute News: गढ़वा में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष!...

Garhwa Land Dispute News: सोहबरिया गांव (मेराल ब्लॉक) में जमीन के विवाद को लेकर हुए कथित हिंसक हमले के बाद, पीड़ित परिवार ने जिला...

इमामगंज में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग व भूमि विवाद...

गयाजी : बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिकटिया अंतर्गत बढ़ीखाप गांव के मुसनटांड़ टोला में बधार स्थित एक...

फरार हत्यारोपी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, लखौरा में घर की...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर विभिन्न थाना...