बरही नदी पुल पर अचानक बढ़ा जलस्तर, बीच धार में फंसा बाइक सवार, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू 

Lohardaga: लोहरदगा-बेड़ो से रांची को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित बरही नदी पुल पर शुक्रवार को अचानक बढ़े जलस्तर के कारण एक बाइक सवार व्यक्ति बीच पुल में फंस गया। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन उसकी बाइक तेज बहाव में बह गई।

यह घटना उस समय हुई जब लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर बाइक सवार को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला।

ग्रामीणों ने बताया कि आज रथयात्रा के कारण सड़क पर भीड़भाड़ अधिक थी और पुल पर पानी चढ़ने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल की सुरक्षा और वैकल्पिक मार्ग की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

 

UPI Payment: दिवाली तक टला 0.4% MDR शुल्क, व्यापारियों को राहत;...

 NPCI ने 2,000 रुपये से अधिक के UPI मर्चेंट पेमेंट पर प्रस्तावित 0.4% MDR शुल्क लागू करने का फैसला दिवाली तक टाल दिया है।...

Jharkhand High Court: सजा पूरी होने के बाद भी बांग्लादेशी नागरिक...

 झारखंड हाईकोर्ट ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिक मो नजमुल हवालदार की आपराधिक अपील खारिज कर दी। अदालत ने...

Jharkhand Congress: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी...

 झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गठबंधन सरकार और...