हमने राजद का वह दौर देखा है जब…, केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा…

पटना: सावन महीने में अपने लोकसभा क्षेत्र में लोगों को मटन पार्टी देने के मामले में विपक्ष केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर के सांसद ललन सिंह पर लगातार हमलावर है। विपक्ष के हमलों के बीच अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत विपक्ष पर जम कर हमला किया। उन्होंने बिहार के कानून व्यवस्था पर उठ यह सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोगों ने राजद का वह दौर की भी देखा है जिस दौर में स्कॉर्पियो लॉन्च ही हुआ था।

कुछ लोग तो खरीद कर स्कॉर्पियो से चलते थे लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो सीधे शोरूम से उठा लिया करते थे फिर उसमें सवार हो कर चलते थे। उस वक्त सत्ताधारी दल के लोग उस उठाए गए स्कॉर्पियो के आगे लालटेन का झंडा लगाते थे और दोनों तरफ के शीशे नीचे कर बंदूक की नोक बाहर निकाल कर चलते थे। उस दौर में सरकार अपराधियों को संरक्षण देती थी।

अभी बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है और अभी अपराधियों को संरक्षण नहीं दिया जा रहा है बल्कि आपराधिक घटना अंजाम देने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के राज में किसी माई के लाल को साहस नहीं है कि वह राइफल की नोक निकाल कर बाहर निकले और हमारे बिहार की महिला को आतंकित कर सके।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राजद सुप्रीमो के कौआ उड़, मैना उड़ वाले तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि लालू यादव ने अपने कार्यकाल में इतना विकास कर दिया था कि सड़क दिखती तक नहीं थी। कानून व्यवस्था इतना दुरुस्त था कि लोग 6 बजे के बाद घर से निकलना नहीं चाहते थे, पूरे राज्य में अपहरण उद्योग चरम पर था। आज भी दिल्ली में बैठे नेता जी प्रधानमंत्री और पटना में बैठे नेता मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन सब के सब जमीन घोटाला में आरोपी हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   ADG कुंदन कृष्णन ने मांगी माफी, अपने इस बयान को लेकर आ गए थे निशाने पर…

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

राबड़ी आवास पर परिवार व नेताओं के साथ लालू यादव ने...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई बड़े नेताओं...

श्मशान शेड निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का...

मांडू: मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत अंतर्गत केंदया गोसाई गांव में निर्माणाधीन श्मशान शेड को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने निर्माण...

खगड़िया-कन्हौली बहियार में वज्रपात का कहर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली बहियार स्थित दुखहरण बाबा स्थान के समीप गुरुवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने...

गंगा तटों की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधी कार्यों को एक माह...

पटना : जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आज भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे...

Lohardaga News: पेसा कानून पर बवाल! आदिवासी संगठन ने डीसी के...

Lohardaga News: लोहरदगा में डिप्टी कमिश्नर को PESA एक्ट, पारंपरिक ग्राम सभाओं और आदिवासियों के धार्मिक-सांस्कृतिक अधिकारों से जुड़ा एक अहम ज्ञापन सौंपा गया।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img