बैंक ऑफ इंडिया ने जीविका समूहों के बीच बांटे ऋण, लखपति दीदी…

गयाजी: बैंक ऑफ़ इंडिया गयाजी अंचल की ओर से किसान माह एवं बैंकों का राष्ट्रीयकरण दिवस के अवसर पर बैंक आफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक सुब्रत कुमार गया जी का दौरा किया एवं कार्यक्रम आयोजित कर जीविका के दीदियो के साथ मुलाकात की। कार्यक्रम में एफजीएम एस बी साहनी, गया जी अंचल के आंचलिक प्रबंधक डॉक्टर पल्लवी कुमारी, उप आंचलिक प्रबंधक संतोष कुमार जीविका के आचार्य बृजेश, मनीष, राजीव रंजन, डीडी नाबार्ड उदय और भारी संख्या में जीविका समूह की दीदी शामिल हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यवाही निदेशक सुब्रत कुमार निदेशक व आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से कल 603 जीविका समूह के बीच 25.63 करोड रुपए का ऋण विभिन्न लघु उद्योगों के लिए दिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने जीविका के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि जीविका को ऋण मुहया करने से इस क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह के सशक्तिकरण की दिशा में और बल मिलेगा। जीविका के एकल उद्यमी को ऋण के लिए 25 लखपति दीदी को 25 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया गया।

उन्होंने कहा कि जीविका दीदी को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और उनकी समस्या से अवगत किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न उद्योगों की प्रोडक्ट की जानकारी भी उन्हें दी जा रही है ताकि उद्यम लगाने में उन्हें सुविधा हो।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   एक स्कूल ऐसा भी: कक्षा तो है भवन नहीं, पेड़ के नीचे बैठ कर पढ़ते हैं छात्र

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...