मॉनसून सत्र : CM नीतीश पहुंचे विधानसभा, आज से हो रही है शुरुआत

पटना : बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है। जो पांच दिनों तक चलेगा। विधानसभा चुनाव से पहले वर्तमान सरकार का ये आखिरी सत्र होगा। सत्र के दौरान बिहार में बढ़े अपराध पर जमकर बवाल होने की संभावना है। चुनावी साल होने के मद्देनजर विपक्ष यह मौका कतई नहीं गवाना चाहेगा। वहीं, सरकार की ओर से कई नई योजनाओं का प्रस्ताव भी आ सकता है।

Goal 2 22Scope News

CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा, सभापति और विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

आपको बता दें कि मॉनसून सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। इसमें भाग लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच गए हैं। सीएम नीतीश के साथ मंत्री श्रवण कुमार के अलावा कई मंत्री व विधायक मौजूद थे। सीएम नीतीश से उससे पहले विधान परिषद के सभापति डॉ. अवधेश नारायण सिंह और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव से उनके चेंबर में जाकर मुलाकात की है।

Nitish Vidhansabha 1 22Scope News

यह भी देखें :

सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता पहुंचने लगे हैं विधानसभा

बिहार विधानसभा मानसून सत्र का आज पहला दिन है। पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के तमाम विधायकों के पहुंचने से पहले सदन पहुंचे और सत्ता पक्ष के नेताओं ने उनका स्वागत भी किया। सदन की शुरुआत आज होने से पहले विपक्ष के तमाम विधायक बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर सवाल उठाया है। विपक्ष के नेता ने कहा कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है।

Shikl Ahmad Khan 22Scope News

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...