Advertisment

5 लड़के गंगा में स्नान करने के दौरान डूबे, 3 को बचाया, 2 लापता

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत भद्र घाट में बड़ी पटन देवी के रहने वाले पांच लड़के गंगा स्नान करने आए थे। पांचों लड़के गंगा के तेज धार में बहने लगे। वहीं एसएसबी के जवानों ने देखा वह तुरंत टीम को बुलाया और गंगा में स्टीमर लेकर उतर गए और तीन बच्चों को बचाए लेकिन दो अभी भी लापता है जिनकी खोजबीन किया जा रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

आपको बात दें कि इस घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गंगा में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों में लापरवाही है। लोग पानी में जाकर स्नान करते हैं और तेज बहाव में बह जाते हैं। कई बार प्रशासन के द्वारा भी यह कहा गया कि गंगा में काफी पानी भर गया है। तेज बहाव है इसमें नहीं जाएं लेकिन कोई मनाने को तैयार नहीं है। कम उम्र के लड़के हैं, वे लोग स्नान करने आते हैं। गंगा की धार में वह डूब जाते हैं। पिछले एक हफ्ते पहले भी इस तरह की घटना घटित हुई थी। वह लोग गुरहटा के रहने वाले बच्चे थे। आज बड़ी पटन देवी कॉलोनी के रहने वाले पांचों लड़के डूब रहे थे। जिनमें तीन को बचाया गया है, दो अभी भी लापता है।

यह भी पढ़े : गंगा में स्नान करते वक्त 3 बच्चे डूबते-डूबते बचे, SSB के जवानों ने बचाया

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...