बेतिया में मेयर ने वृद्धाश्रम का किया उद्घाटन, कहा ‘इनकी सेवा करना हमारा…’

पश्चिम चंपारण: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में रमना मैदान के निकट नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्मित 50 बेड के सरकारी वृद्धाश्रम का महापौर गरिमा सिकारिया ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने परिजनों से उपेक्षित और पीड़ित होकर हमारे यहां आवासित हुए वृद्धजनों की सेवा हम सबके लिए एक सौभाग्यपूर्ण अवसर है। महापौर ने कर्मियों से अपील के रूप में कहा कि नगर विकास विभाग के अंतर्गत सरकारी खर्च से संचालित इस ‘वृद्धाश्रम’ को हम सबको “सेवा-आश्रम” के रूप में संचालित करना है।

आवासित वृद्धजनों के साथ भोजन करते हुए महापौर ने सुखद वातावरण व आपस में मेल जोल बनाकर रहने के अनेक टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आप सभी के लिए सामूहिक भोजनालय में एक साथ भोजन करना ज्यादा अच्छा होगा। वैसे चाहे तो वेटर आपको शयन कक्ष में भी नियमित रूप से सुबह की चाय बिस्किट, नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का भोजन मुहैया कराएंगे।

यह भी पढ़ें – सिपाही भर्ती परीक्षा : बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 15 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे…

महापौर सिकारिया ने वृद्धाश्रम के नवनियुक्त अधीक्षक, लेखपाल, केयर गिवर्स, सुरक्षा प्रहरी, प्रबंधक, रसोइया, धोबी, नाई, योगा प्रशिक्षक, सफाईकर्मी, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, फिजियोथैरेपिस्ट आदि कर्मियों से कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि अपने ही परिवार के बड़े बुजुर्गों की तरह इन सबका विशेष सम्मान, सेवा और प्यार जताते रहें। उनकी सुविधा और संतुष्टि के लिए समय देना, उनकी जरूरतों की देखभाल करना, उनके साथ समय बिताना और उनके साथ सम्मान-भावना और खुशहाली के लिए सबसे अधिक प्रयास करना है।

महापौर सिकारिया ने कहा कि अभी आप सबकी संख्या कम है, लेकिन धीरे धीरे यहां रहने के लिए और जरूरतमंद बुजुर्ग आएंगे। हम और अन्य सरकारी अधिकारीगण नियमित रूप यहां आते रहेंगे। इस मौके पर उपनगर आयुक्त, जीविका डीपीएम, सिटी मिशन मैनेजर, जीविका नोडल अधिकारी, अन्य जीविका अधिकारी (दीदी की रसोई), निगम के अन्य अधिकारी इत्यादि मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बेतिया : वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, चार बदमाश गिरफ्तार…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...