Advertisement
Advertisement

Survey के दौरान बेतिया राज की कोई भी भूमि नहीं छूटे : DM

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेतिया राज के परिसंपत्तियों के Survey को लेकर कार्यशाला-सह-बैठक सम्पन्न। सर्वे मैन्यूअल में निहित प्रक्रिया के तहत विधिवत रूप से कराएं सर्वे। सर्वे के दौरान बेतिया राज की कोई भी भूमि नहीं छूटे : जिलाधिकारी।

पश्चिम चंपारण: बेतिया राज के परिसंपत्तियों के सर्वे को लेकर बुधवार को बेतिया समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में कार्यशाला-सह-बैठक की गई। बैठक में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, बेतिया राज के प्रबंधक, बेतिया नगर निगम के नगर आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी, सभी शिविर प्रभारी एवं कानूनगों उपस्थित थे।

कार्यशाला-सह-बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के 16 अंचलों (गौनाहा एवं मैनाटांड़ को छोड़कर) में बेतिया राज की कुल-9758-72-743 एकड़ भूमि अवस्थित है। अध्यक्ष, राजस्व पर्षद, बिहार की अध्यक्षता में विगत दिनों सम्पन्न बैठक में प्राप्त निर्देश के आलोक में पश्चिम चंपारण जिला में अवस्थित बेतिया राज की परिसम्पतियों का सर्वे, जिला में पदस्थापित सर्वे सेटलमेंट ऑफिसर के माध्यम से कराने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी को अपने क्षेत्र के लिए सहायक व्यवस्थापक, बेतिया राज नामित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि सर्वे मैन्यूअल में निहित प्रक्रिया के तहत विधिवत रूप से सर्वे कराना सुनिश्चित किया जाय। भूमि के सत्यापन के क्रम में यह विशेष ध्यान दें कि बेतिया राज की कोई भी भूमि छूट ना जाए। यदि किसी के द्वारा दावा किया जाता है तो उनसे दावा का आधार मांगना और उसका सत्यापन बेतिया राज से कराने के उपरांत ही निर्णय लेना है।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता को सर्वें कार्य की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करेंगे। सभी अंचलाधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ सर्वें कार्य का मिलान सही तरीके से करायेंगे तथा अनुश्रवण करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी, लापरवाही, शिथिलता पर संबंधित के विरूद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए सभी शिविर प्रभारी, कानूनगों अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर सर्वे कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। सर्वे कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि 01.04.1897 के बाद राजस्व पर्षद को छोड़कर किसी को भी भूमि बंदोबस्त करने, लीज करने का अधिकार नहीं है। यदि किन्ही के द्वारा कागजात के आधार पर दावा किया जाता है तो उनके कागजात का सत्यापन बेतिया राज से कराया जाएगा। कार्यशाला को जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रबंधक बेतिया राज, आयुक्त, नगर निगम, बेतिया सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा संबोधित करते हुए सर्वें के बिन्दु पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Banker से लूट मामले में 1 बदमाश गिरफ्तार, दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है पुलिस

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Survey Survey Survey Survey Survey

Survey Survey

Commercial Advertisment

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...