Advertisment

जमीन विवाद में चाकू मारकर सगे भाई की हत्या, थाने में किया आत्मसमर्पण

भागलपुर : भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा सरमसपुर गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार किया है। एक युवक ने अपने ही सगे भाई को चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है, जो कि आज अपने घर पर किसी काम में व्यस्त था। इसी दौरान उसका सगा भाई सुमित कुमार वहां पहुंचा और अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सुजीत को आनन-फानन में इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

goal 22Scope News

मृतक सुजीत के पास बाईपास के पास एक जमीन थी, उसी को लेकर था विवाद

वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि मृतक सुजीत के पास बाईपास के पास एक जमीन थी। जिसे लेकर उसका भाई सुमित लगातार उसे बेचने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई सुमित कुमार खुद लोदीपुर थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े : प्रेम विवाह करना युवक को पड़ा महंगा, प्रेमिका के भाई ने पिता की कर दी हत्या

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jio TRAI Report June 2026: TRAI की नई रिपोर्ट में किस...

Jio TRAI Report June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिव मोबाइल सब्सक्राइबर्स (VLR) के मामले...

कंक्रीट के जंगल में खिलेंगी हरियाली की नई उम्मीदें, पटना को...

पटना : राजधानी पटना के प्राकृतिक सौंदर्य को नई पहचान देने के लिए बुडको ने एक महत्वाकांक्षी मेगा प्लान तैयार किया है। इसके तहत...

Dalan Chalkari Village Development: जयराम महतो पहुंचे दलान चलकरी, राशन वितरण...

Dalan Chalkari Village Development: डुमरी ब्लॉक की छछंदो पंचायत में पारसनाथ की तलहटी में बसे डालन चलकारी गाँव में, बुनियादी सुविधाओं की लंबे समय से...