जमीन विवाद में 3 सगे भाईयों की मारपीट में छोटे भाई की हुई मौत

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखराम परमानंदपुर वार्ड नंबर-9 में दो जमीन विवाद में तीनों भाइयों में लाठी से जबरदस्त मारपीट हुई। जिसमें छोटे भाई कि मौके पर हुई मौत ओर दो भाई घायल हुए। हत्या का आरोप मृतक के सगे बड़े भाई पर है। मृतक की पहचान पोखराम परमानंदपुर वार्ड नंबर-9 निवासी स्व. छेदी लाल यादव के पुत्र संतोष कुमार उर्फ उदिल के रूप में हुई है।

Goal 4 22Scope News

उनके पति तीन भाई थे – मृतक की पत्नी

इस संबंध में मृतक की पत्नी मधुलता कुमारी ने बताया कि उनके पति तीन भाई थे। भैंसुर राजकुमार यादव से उनका दो बीघा का जमीन विवाद चल रहा था। आज अचानक से राजकुमार यादव, उनका बेटा सुमन, भुवन सहित अन्य अचानक से दरवाजे पर आकर उनके पति को लाठी से पिटना शुरू कर दिया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

देवर दिलीप यादव जब उन्हें बचाने गए तो उनलोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी

वहीं उनके देवर दिलीप यादव जब उन्हें बचाने गए तो उनलोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची मुरलीगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़े : नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब के साथ स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त

रमण कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...