मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष, पीट-पीटकर युवक की हत्या, 2 घायल

जहानाबाद : जहानाबाद के रामसे बिगहा गांव में गेहूं सुखाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र के रामसे बिगहा गांव में सोमवार सुबह गेहूं सुखाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। जिसमें एक पक्ष के लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों ने दूसरे पक्ष के कईल यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

Goal 7 22Scope News

हमले में कईल यादव की मौके पर ही मौत हो गई

आपको बता दें कि इस हमले में कईल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी धर्मबीर यादव को गिरफ्तार किया है।

यह भी देखें :

कुछ लोगों से कल गेहूं सुखाने के दौरान कहासुनी हुई थी – मृतक के पत्नी व बेटे

मृतक कईल यादव की पत्नी और बेटे ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से कल गेहूं सुखाने के दौरान कहासुनी हुई थी, जब गेहूं बारिश में भीग गया था। उसी बात को लेकर कल शाम को भी मारपीट की गई थी। आज सुबह मामला और बिगड़ गया और करीब 15 से 20 लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर उन पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद कल्पा थाना की पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है।

यह भी पढ़े : खड़ी स्कूटी में लगी आग, फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Dhanbad Post Office Bomb Threat: धनबाद पोस्ट ऑफिस में अचानक मचा...

Dhanbad Post Office Bomb Threat: बुधवार को धनबाद के हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन...

बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का मुख्यमंत्री...

भागलपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भागलपुर के गोराडीह में नवस्थापित डिग्री कॉलेज, कासिल परिसर से राज्यभर के 211 नए डिग्री कॉलेजों में...

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...