गया में बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, कई लोग घायल

बिहारः गया में बरात में गए युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. युवक पर राॅड से प्रहार किया गया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई. घटना जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में हुई. इस घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित हैं. वहीं, इस घटना में कई लोग घायल भी हुए. घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. लोगों ने तुरंत कमलेश चौधरी को मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

इस संबंध में बेलागंज थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की घटना की जानकारी मिली है. शव को मेडिकल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसकी मृत होने की पुष्टि की. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है. इस घटना में संलिप्त लोगों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

कमलेश चौधरी को मगध मेडिकल अस्पताल लाया
बलना गांव से निमचक को गई थी बारात

चंदौती थाना अंतर्गत बलना गांव से सुरेश यादव के पुत्र संगम कुमार की बारात शुक्रवार की रात को बेलागंज थाना क्षेत्र के नीमचक गांव में गई थी. बलना गांव से बारात में कमलेश चौधरी भी गया था. बारात में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ. डीजे बजाने के मामले के विवाद को शांत करा लिया गया. किंतु इसके बाद फिर से विवाद की घटना हुई. इस घटना में 30 वर्षीय कमलेश चौधरी की हत्या कर दी गई.

6 महीने पहले हुआ था विवाद

मामले को लेकर मृतक के पिता रामाशीष चौधरी ने बताया कि बाराती और सराती दोनों पक्ष के कुछ लोगों ने मिलकर हत्या की है. उन्होंने कहा कि मेरे पुत्र कमलेश चौधरी का 6 महीने पहले विवाद हुआ था. इस विवाद को लेकर साजिश के तहत यह लोग बरात में मिलाकर ले गए और फिर बाराती और सराती पक्ष के कुछ लोगों ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या की है.

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मृतक कमलेश चौधरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी रंजू देवी ने बताया कि मेरे पति की राॅड से मारकर हत्या की गई है. बेरहमी से मेरे पति की हत्या हुई है और इसमें बाराती और सराती दोनों पक्ष के कुछ लोग शामिल हैं. बताया कि कुछ लोगों को चोटे आई, लेकिन अस्पताल में भर्ती नहीं कराए गए. रंजू देवी ने कहा कि उनके पति की हत्या करने वाले की गिरफ्तारी तुरंत की जाए.

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...