महागठबंधन के नेता समझ चुके हैं कि…, हाजीपुर में नित्यानंद राय ने तेजस्वी से पूछा…

वैशाली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय गुरुवार को हाजीपुर भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने तेजस्वी यादव पर जम कर हमला किया। पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि वे चुनाव का बहिष्कार भी कर सकते हैं तो मैं उन्हें बता देता हूं कि लोकतंत्र की व्यवस्था में चुनाव एक महत्वपूर्ण चीज है। अगर आप चुनाव से भागने की बात करते हैं मतलब कि आप हार मान चुके हैं और डर गए हैं। 2025 के चुनाव में महागठबंधन का सूपड़ा साफ होने वाला है, इस बात का एहसास सभी नेताओं को हो गया है।

तेजस्वी यादव के गठबंधन में हाहाकार मचा हुआ है और वे लोग अब हार की डर से चुनाव बहिष्कार की बात करने लगे हैं। वे लोग मतदाता पुनरीक्षण का विरोध कर रहे हैं जबकि यह कहा जा रहा है कि एक भी वैध मतदाता का नाम नहीं कटेगा तो मैं पूछना चाहता हूं कि तेजस्वी क्या बांग्लादेशी अरु रोहिंग्या के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्हें मूल मतदाता सूची पर भरोसा नहीं है, अगर भरोसा है तो उन अवैध मतदाताओं पर जिन्होंने छल से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा लिया है।

यह भी पढ़ें – गेमिंग एप के माध्यम से करते थे ठगी, 6 साइबर ठग गिरफ्तार…

जब चुनाव आयोग के द्वारा बिहार के मतदाता सूची का पुनरीक्षण तय हुआ और यह कार्यक्रम शुरू हुआ तो अब तक 98 प्रतिशत लोगों ने अपना प्रपत्र जमा कर दिया है। अभी भी कई दिन बचा है ताकि बचे लोग अपना प्रपत्र जमा कर सकें। ये लोग सिर्फ भ्रम फैला रहे हैं और जमा प्रपत्र से यह पता चलता है कि लोग जागरूक हैं। जो अवैध मतदाता हैं उनका नाम हर हाल में कटेगा। लोकतंत्र में चुनाव बहिष्कार की बात सोचना अलोकतांत्रिक है और उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BSF जवान सपना का आरा में भव्य स्वागत, किया है ये गर्वान्वित करने वाला काम…

वैशाली से दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Treasury Scam: बोकारो-हजारीबाग वेतन घोटाले में 30 करोड़ की निकासी,...

 झारखंड के बोकारो और हजारीबाग वेतन घोटाले में बड़ा खुलासा, 30 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी, ट्रेजरी अफसरों की भूमिका पर जांच तेज।Jharkhand...

Ranchi Scam: पशुपालन विभाग में 2.94 करोड़ की अवैध निकासी, अकाउंटेंट...

 रांची के कांके स्थित पशुपालन संस्थान में 2.94 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का खुलासा, जांच रिपोर्ट में दो कर्मियों पर गबन का आरोप,...

Jharkhand Cabinet Meeting: 34 दिनों बाद आज पहली बैठक, वित्त आयोग...

 झारखंड में 15 अप्रैल को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 34 दिनों बाद हो रही पहली बैठक में वित्त आयोग के...

Jharkhand Scholarship Scheme: अनाथ और दिव्यांग छात्रों की Tuition Fees देगी...

 झारखंड सरकार 2026-27 सत्र से अनाथ व दिव्यांग छात्रों की ट्यूशन फीस देगी, वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 1 मई से शुरू, जानें पात्रता और नियम।Jharkhand...

Jharkhand Heatwave Alert: अगले 5 दिनों में Temperature बढ़ेगा, कई जिलों...

 झारखंड में अगले पांच दिनों में तापमान 3-5 डिग्री बढ़ने का अनुमान, 17-18 अप्रैल को कई जिलों में लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img