पुलिस की गिरफ्त में अपराधियों में नहीं है खौफ तो फिर…, वायरल वीडियो में…

संक्षेप में:

बेगूसराय कोर्ट में पेशी के दौरान बंद कैदी ने पुलिसकर्मी से की गाली-गलौज और झड़प। मंझौल कोर्ट हाजत में रखे गए आरोपी ने पुलिस पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और नोंकझोंक के दौरान एक जवान का हाथ भी जख्मी हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हंगामे के दौरान अधिवक्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया।

बेगूसराय: अपराधियों में नहीं है खौफ – बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आये दिन पुलिस पर भी हमले करने से बाज नहीं आ रहे। लेकिन बेगूसराय से एक मामला सामने आया है जहां पुलिस की गिरफ्त में भी बदमाश पुलिस पर हमले करने से पीछे नहीं है। बेगूसराय के मंझौल से एक मामला सामने आया है जहां कोर्ट हाजत में बंद कैदी ने पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कैदी को जेल से मंझौल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।

इस दौरान उसे कोर्ट हाजत में रखा गया था जहां किसी बात को लेकर उसने पुलिसकर्मियों को गाली देने शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन कैदी लगातार गाली गलौज कर रहा था। इस दौरान कैदी की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई जिसमें पुलिस जवान का हाथ जख्मी हो गया। हालांकि हंगामा देख आसपास मौजूद अन्य सुरक्षाबलों और अधिवक्ता तथा मुंशी ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया।

यह भी पढ़ें – जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, गोली लगने से एक की मौत दूसरा…

अपराधियों में नहीं है खौफ – 

इस दौरान किसी ने पूरे मामले का वीडियो बना का सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद पुलिस पर सवाल उठने लगा है। वीडियो बुधवार की बताई जा रही है। लोगों ने कहा कि जब पुलिस की गिरफ्त में अपराधी का मनोबल इतना हाई है तो फिर जो अपराधी मुक्त हैं उसका मनोबल कितना ऊँचा होगा। हालांकि इस मामले में सुरक्षाकर्मियों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मुंगेर में बदमाश ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...