जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, गोली लगने से एक की मौत दूसरा…

संक्षेप में:

भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

दो पक्षों में झड़प के दौरान एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें दो सगे भाइयों को गोली लगी। एक भाई की रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान भगवान सिंह, और घायल की पहचान ददन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

भोजपुर: भोजपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में झड़प में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना भोजपुर के आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव की है जहां बीती रात जमीनी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो सगे भाइयों को गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें – मुंगेर में बदमाश ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक…

आनन फानन में लोगों ने दोनों भाइयो को अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी है। मृतक की पहचान आयर थाना क्षेत्र के भेड़री निवासी भगवान सिंह के रूप में की गई जबकि घायल की पहचान ददन सिंह के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  समस्तीपुर में अपराधियों ने की एक युवक की हत्या, दोस्त के साथ…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...