Simdega : कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने शवदाहगृह का उद्घाटन किया

Simdega : झारखंड विधानसभा चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार विधायक बने नमन विक्सल कोनगाड़ी जनता के विकास कार्य में जुट गए है।इसके तहत कोलेबिरा प्रखंड के पर्यटक स्थल बूढ़ा महादेव मंदिर कोलेबिरा डैम के समीप में लंबे अरसे से ग्रामीणों की शवदाहगृह की मांग का निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया।

Simdega : विधानसभा क्षेत्र की जनता के हर मांगों को पूरा करना मेरा दायित्व है:विधायक कोलेबिरा

इस दौरान शिलापट्ट का अनावरण किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि जिस उम्मीद और भरोसा से जनता ने उन्हें विधानसभा चुनाव में पुनः जीताकर विधायक बनाया है,उसे पूरा करने का वह हर संभव प्रयास करेंगे।विधायक ने कहा कि कोलेबिरा की चीर परिचित मांग थी और यह बहुत ही पवित्र कार्य है जो मेरे कर कमलों से हो रहा है इससे मुझे आत्मिक खुशी हो रही है।

Simdega : हमारे क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी

क्षेत्र का विकास हो और ग्रामीणों की समस्या दूर हो इसके लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। साथ ही कहा कि विकास कार्य के तहत जो भी योजना उनसे संभव होगी वे अपने मद से करने का कार्य करेंगे। वही जो बड़ी योजना होगी उसे सम्बंधित विभाग से जिला और राज्य स्तर से पूरा कराने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी, जिसे सभी देखेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वे अन्य नेताओं की तरह नही है जो केवल घोषणा कर के भूल जाते हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता के अनुरूप बिकास कार्यों के सफल किर्यान्वयन के साथ ही लोगों के सामाजिक और धार्मिक न्याय के लिए कई नीतिगत फैसलों को लागू करवाया, जिसके फलस्वरूप इतनी प्रचंड जीत छेत्र की जनता के द्वारा दिलवाई गई। मैं समस्त जनता को धन्यवाद भी देता हूं।

अनुज कुमार की रिपोर्ट–

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...