Advertisment

31 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: घाटशिला में रिकॉर्ड 192.6 मिमी वर्षा, 13 जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची: मौसम विभाग ने झारखंड में 31 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेषकर राज्य के कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में दर्ज की गई, जहां 192.6 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 189 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश के चलते राज्य के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। गोड्डा जिले में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई को रांची, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, गढ़वा, धनबाद, जामताड़ा, देवघर और दुमका में भारी बारिश का यलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, खूंटी, लातेहार, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, जो भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दर्शाता है।

मानसून की शुरुआत यानी 1 जून से लेकर 26 जुलाई तक रांची सहित 10 जिलों में अत्यधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इन जिलों में रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, चतरा और पलामू शामिल हैं। साथ ही सात अन्य जिलों में औसत से अधिक वर्षा हो चुकी है। राज्य में इस वर्ष अब तक कोई भी ऐसा जिला नहीं है जहां कम बारिश दर्ज की गई हो।

आगामी अलर्ट विवरण:

  • 29 जुलाई: रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में यलो अलर्ट। साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

  • 30 और 31 जुलाई: रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, कोडरमा, चतरा, पलामू, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में यलो अलर्ट।

राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और आवश्यकता होने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाएं।


Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...