झारखंड में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, रांची में अब तक 684 मिमी बारिश, पांच जिलों में यलो अलर्ट

रांची : झारखंड में मानसून इस वर्ष पूरी रफ्तार में है। एक जून से 9 जुलाई तक राज्य में औसतन 453.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 274.9 मिमी के मुकाबले 65% अधिक है। राजधानी रांची में तो स्थिति और भी खास रही, जहां अब तक 684 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और तेज बारिश की संभावना अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी।

पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 10 जुलाई को पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार और हजारीबाग जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। साथ ही रांची जिले में भी 13 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

जमशेदपुर में सर्वाधिक 82.6 मिमी वर्षा

राज्य में बीते 24 घंटे में जमशेदपुर में सबसे अधिक 82.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बहरागोड़ा में 60.2 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 59.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि रांची, गुमला और खूंटी के लिए यलो अलर्ट जारी किया था।

कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश

जहां अधिकतर जिलों में औसत से अधिक वर्षा हुई है, वहीं गढ़वा, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ ऐसे जिले हैं, जहां अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। गढ़वा में 150.7 मिमी (27% कम), देवघर में 180 मिमी (34% कम) और गोड्डा में 74.2 मिमी (30% कम) वर्षा हुई है।

14 जुलाई तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 14 जुलाई तक पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में वज्रपात व तेज हवाएं चल सकती हैं। किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...