पीरपैंती में पुलिस टीम पर हमला, 10 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

भागलपुर : भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के लकड़ाकोल गांव में पुलिस टीम पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले किसी केस में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया था। इस हमले में दो दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

DIARCH Group 22Scope News

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव से 7 महिलाओं और 3 पुरुषों को किया है गिरफ्तार

आपको बता दें कि घटना की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव से सात महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को भागलपुर व्यवहार न्यायालय में पेश किया जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। यह घटना पुलिस की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी खड़े कर रही है।

यह भी पढ़े : 6 साल की बच्ची की मिली लाश, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका, हिरासत में एक नाबालिग

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

महिला-पुरुष दंगल प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल के पहलवानों...

मुजफ्फरपुर : बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेला की तर्ज पर मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत गरहा में श्री अर्जुन बाबू पशु मेला एवं...

Road पर लिखा गया धमकी भरा संदेश, काम रोकने की दी...

Jharkhand: केंद्र की मोदी सरकार एक ओर नक्सल मुक्त भारत का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर झारखंड में आए दिन नक्सलियों का...

मोतिहारी जहरीली शराब : अबतक 4 की मौत, 6 लोगों की...

मोतिहारी : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी जिले से सामने आई है जहां जहरीली शराब के सेवन से अबतक चार लोगों की मौत...

Jharkhand में हाथियों का आतंक जारी, रामगढ़ में तीन मजदूरों को...

Ramgarh: Jharkhand में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। हाथियों का हमला राज्य में थमने का नाम नहीं ले रहे है। हाथियों के गुस्से...

हमलावरों ने चालक, कंडक्टर व यात्रियों के साथ की मारपीट, छीने...

दानापुर : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में बस एजेंटों के बीच सवारी चढ़ाने-उतारने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। पटना एम्स नहर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img