Advertisment

Operation Sindoor : लोकसभा में ललन सिंह बोले- ‘कांग्रेस बताए मुंबई में कैसे घुसे आतंकी’

नई दिल्ली : लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा की शुरुआत हो चुकी है। सदन में शुरुआती हंगामे के बाद अब 16 घंटे की बहस शुरू हो गई, जिसकी शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम की तारीफ करने के साथ इस ऑपरेशन को अचानक से रोकने की वजह भी बताई। इसके साथ ही इस ऑपरेशन पर सवाल उठा रहे विपक्ष दलों पर भी प्रहार किया।

Goal 7 22Scope News

Operation Sindoor : ‘कांग्रेस ने देश में आतंक पनपने दिया’ – मंत्री ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि जब आपकी सरकार थी, तब देशभर में हमले होते थे, 26/11 को आतंक‍ियों का हमला हुआ, मुंबई पर आतंक‍ियों ने कब्‍जा कर ल‍िया था, आपने क्‍या क‍िया? ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस बताए मुंबई में कैसे आतंकी घुसे। कांग्रेस ने देश में आतंक पनपने दिया। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में ललन सिंह ने कहा कि हमें देश की सेवा पर गर्व है।

आतंकी रो रहे थे क‍ि काश मैं भी मर जाता… – ललन सिंह

जदयू सासंद ललन सिंह ने कहा कि जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ तो आतंकी रो रहे थे क‍ि काश मैं भी मर जाता। मेरा पूरा पर‍िवार मारा गया। पूरी पाक‍िस्‍तानी आर्मी बेहाल थी। खुद को कुछ किया नहीं, जीरो बटा सन्नाटा और आप आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवाद के खिलाफ लड़ना सिखाएंगे।

यह भी देखें :

ललन का राहुल गांधी पर तंज, कहा- कश्मीर में तफरीह करने गए थे

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी के कश्मीर जाने पर तंज कसा। उन्‍होंने कहा कि कश्मीर ज‍िनको तफरीह करना था, वो गए, लेकिन प्रधानमंत्री को एक्‍ट करना था, इसल‍िए विदेश दौरा छोड़कर पीएम वापस आ गए। गौरव गोगोई कह रहे थे क‍ि पीएम बिहार चुनाव प्रचार में गए थे। गौरव गोगोई चुनाव के ल‍िए नहीं गए थे। पंचायती राज द‍िवस था, प्रधानमंत्री बिहार गए थे तो पंचायती राज द‍िवस था।

615 लोग मारे गए, आपने क्‍या क‍िया? – JDU सांसद

ललन सिंह ने कांग्रेस पर करारा हमला क‍िया। उन्होंने कहा कि गोगोई ने सशस्त्र बलों को हुए उपकरणों के नुकसान की बात तो की लेकिन हमारे बहादुर सैनिकों के बारे में कुछ नहीं कहा। आतंकवाद तो आपके शासन में पनपा है। 615 लोग मारे गए, क्या किया आपने? क्या कारवाई हुई यूपीए के शासन काल में? कैसे आए आतंकवादी ? मुंबई जैसे महानगर में कैसे आतंकी घुसे आपको बताना चाहिए ? आप घडियाली आंसू बहा रहे थे। आतंकवाद को पूरे देश में पनपने और जगह देना का काम आपने किया। आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का ना साहस था, न दम था आपमें।

यह भी पढ़े : Operation Sindoor पर आज लोकसभा में अहम चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने… 

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...