हरियाणा से आ रहे पिकअप को जब मद्य निषेध की टीम ने रोका तो…

भोजपुर: शराबबंदी वाले बिहार में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। भोजपुर में एक बार फिर मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद किया। मद्य निषेध की टीम ने इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मामले की जानकारी देते हुए मद्य निषेध के सहायक आयुक्त रजनीश ने बताया कि एक पिकअप से हरियाणा से शराब बिहार आने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें – DM ने किया CHC का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था देख….

सूचना के आधार पर बक्सर पटना फोर लेन पर कुल्हाड़िया टोल प्लाजा के समीप वाहन जांच शुरू की गई। इस दौरान टीम ने एक पिकअप से जांच के दौरान करीब 540 लीटर शराब बरामद किया। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 8 लाख रूपये आंकी जा रही है। इस दौरान टीम ने पिकअप के चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  डॉग बाबू के बाद ट्रैक्टर को भी चाहिए आवासीय प्रमाण पत्र, मामला दर्ज…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...