भोजपुर में आया सावन झूम के’ सांस्कृतिक उत्सव आयोजित, छात्राओं ने…

भोजपुर: भोजपुर जिला मुख्यालय आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय में श्रावण मास के अवसर पर ‘आया सावन झूम के सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ कुमार द्विजेन्द्र एवं प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सावन का महीना हमारे देश में पौराणिक और आध्यात्मिक रूप से महत्त्वपूर्ण माना जाता रहा है। इस मास में पूरे देश में उत्सवी माहौल होता है।

शिव की उपासना के लिए श्रवण मास को सर्वाधिक उपयुक्त माना गया है। इसी तरह यह महीना कृषि और कृषकों के लिए भी महत्वपर्ण होता है। इसी महीने यह तय होता है कि आने वाले समय में हमारी कृषि सम्बन्धी उत्पादन कैसी होगी। प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह ने कहा कि हमारा देश सास्कृतिक और धार्मिक रूप से समृद्ध है, जिसमें अनेक प्रकार के पर्व त्योहार एवं उत्सव होते है। हम वर्ष के बारहों महीनों को विभिन्न तरह के पर्वो से जोड़कर देखते हैं। इसमें श्रावण मास का महत्व पौराणिक और आध्यात्मिक रूप से बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें – हद हो गई अब तो! थाने में घुस कर पुलिस की पिटाई और…

देश और प्रदेश के सभी शिवालयों में शिव भक्त कांवर यात्रा के माध्यम से जलाभिषेक करते हैं। अवसर पर संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, अमितेश रंजन और महेश कुमार शर्मा के निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं ने कजरी और सावन गीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की। सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत “झिर-झिर बुनियां हो” और कजरी नृत्य आया सावन………., से की आकर्षक प्रस्तुति के साथ हुई। कजरी नृत्य आया सावन को छात्राओं ने प्रस्तुत कर साभागार में बैठे सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसी तरह “कइसे खेलल जाई सावन में कजरिया बदरिया धिरि आईल ननदी……., सहित विभिन्न गीतों की प्रस्तुति छात्राओं तथा शिक्षिकाओं द्वारा की गई। उपरोक्त सभी सावन गीतों को विद्यालय की छात्रा शिक्षम, सारिका, वंदना कुमारी, अन्नया केशरी, सौम्या, अर्पिता केशरी, सलोनी सिंह, अर्चना चौधरी, प्रतिज्ञा, तपस्या भारद्वाज, प्रियांशी सिंह, मिनाक्षी पाण्डेय, मनीषा सिंह, अर्पूवा, ज्ञानी और रोशनी सिंह ने प्रस्तुत किया।

कजरी नृत्य “आया सावन…” को छात्रा ईशिका कुमारी, अक्षरा कुमारी, साक्षी दूबे, आस्था कुमारी, खुशी कुमारी, प्रज्ञा सिंह और श्रेया ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्या ने सावन उत्सव के अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। संचालन शिक्षिका नेहा कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका रेणु सिंह ने किया। मंच परिकल्पना कला शिक्षक विष्णु शंकर एवं संजीव सिन्हा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राएँ तथा सभी शिक्षिकाएँ उपस्थित रही।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   बिहार की महिलाएं न केवल प्रेरणास्रोत हैं…, गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2025 में…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...