Jamshedpur : बॉयफ्रेंड के साथ हुआ झगड़ा, नदी में कूदी युवती, तलाश में जुटी प्रशासन…

Jamshedpur : जमशेदपुर में उस समय सनसनी मच गई जब एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। पूरा मामला सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी डोबो पुल की बताई जा रही है।

नदी में कूदने वाली युवती की पहचान सुमित्रा प्रमाणिक के रुप में हुई है जो कि बारीडीह की रहने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती बिष्टुपर में एक पीजी में रहती थी और वहीं रहकर वह एक मॉल में काम करती थी। फिलहाल पुलिस युवती तलाश कर कर रही है।

Jamshedpur : प्रेमी से झगड़ा होने के बाद नदी में कूदी युवती

मिली जानकारी के मुताबिक युवती अपनी एक दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने के लिए आई थी। घूमते-घूमते दोनो डोबो पुल के पास आ पहुंची। इसी दौरान सुमित्रा अपने प्रेमी से बात कर रही थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवती ने बिना कुछ सोचे नदी में छलांग लगा दी।

उसकी दोस्त जबतक कुछ समझ पाती तबतक युवती नदी में कूद चुकी थी। युवती की दोस्त ने आवाज लगाकर आसपास के लोगों को बुलाया पर नदी के तेज बहाव में युवती बह गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश में जुट गई है। अभी तक युवती का पता नहीं चल पाया है।

आशीष तिवारी की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Jamtara Crime : सीएसपी लूटकांड का खुलासा: दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और ₹7000 नकद बरामद 

Palamu : जहरीली खुखड़ी खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती… 

भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के Babulal Marandi कहा-हिंदू नेताओं को फंसाने में जुटी हेमंत सरकार… 

Hazaribagh : पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला-परिजनों ने आरोप लगाते हुए कर दिया… 

Bokaro : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद… 

Dhanbad : वासेपुर दोहरा हत्याकांड: सद्दाम अंसारी और उसके तीन भाइयों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला 

 

 

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा: अभय तिवारी की पत्नी और...

JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर...

Chakradharpur Railway Division:चक्रधरपुर रेल मंडल में Mega Block, 24 ट्रेनें रद्द,...

 चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी राउरकेला रेलखंड पर 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा। 24 ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों...