अनिल अंबानी के खिलाफ ED ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, देश छोड़ने पर लगी रोक

Desk. रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 3000 करोड़ रुपये के कथित लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। अब अनिल अंबानी अदालत की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते।

ED की जांच में खुलासे

मामला 2017 से 2019 के बीच का है, जब यस बैंक से रिलायंस ग्रुप से जुड़ी कंपनियों को करीब 3000 करोड़ रुपये का लोन मिला था। आरोप है कि इस लोन को दूसरे खातों में डायवर्ट किया गया और सरकारी पैसों का दुरुपयोग हुआ। ईडी के अनुसार, लोन जारी होने से ठीक पहले यस बैंक के प्रमोटर्स से जुड़ी कंपनियों को बड़ी रकम भेजी गई थी, जिससे संभावित साठगांठ और रिश्वतखोरी का शक गहराया है।

जांच में यह भी पाया गया कि बैंक की लोन नीति का उल्लंघन, बिना उचित वैरिफिकेशन के निवेश, और पुरानी तारीखों में दस्तावेज तैयार करने जैसी गंभीर अनियमितताएं हुईं।

ED की अगली कार्रवाई

ईडी अब अनिल अंबानी की कंपनियों और यस बैंक प्रमोटर्स के बीच वित्तीय रिश्तों की गहराई से जांच कर रही है। सभी ट्रांजैक्शन का फॉरेंसिक ऑडिट किया जा रहा है। समन के बावजूद अनिल अंबानी के पूरे सहयोग न करने की भी बात सामने आई है, जिससे यह कार्रवाई तेज हुई।

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...

Sariya Football Tournament: सरिया में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, गिरिडीह ने...

Sariya Football Tournament: सरिया हाई स्कूल मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब,...