जानीपुर हत्याकांड : पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर की पूछताछ

पटना : जानीपुर थानांतर्गत घटित घटना का सफल खुलासा पटना पुलिस ने किया है। आगामी 31 जुलाई की संध्या में जानीपुर थानांतर्गत ग्राम नगवां स्थित एक घर से दो बच्चों का शव बरामद किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के शर्मा के निर्देशन में तत्काल अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

Goal 7 22Scope News

कुछ संदिग्ध से हो रही है पूछताछ, आगे भी की जाएगी – पटना SSP

आपको बता दें कि तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान द्वारा कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। पीड़ित परिवार के जान-पहचान के कुछ व्यक्तियों द्वारा ही घटना कारित की गई थी। घटना से संबंधित फोरेंसिक साक्ष्य (FSL) टीम की सहायता से घटनास्थल से संकलित किए गए हैं एवं शवों का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है, आगे भी अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जाएगी। इस घटना की जानकारी एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने दी।

यह भी पढ़े : नगमा गांव एक घर में लगी आग, 2 बच्चे जिंदा जले

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...