गोपाल खेमका हत्याकांड : गैंगस्टर अजय वर्मा से बेऊर जेल में पूछताछ

पटना : बिहार की राजधानी पटना में मशहूर व्यापारी गोपाल खेमका की हत्या ने लोगों को झकझोर दिया है। पटना पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस हत्याकांड के लगभग 48 घंटे हो चुके हैं। इसके बाद भी अबतक पुलिस के हाथ खाली हैं। शनिवार को पटना के बेऊर जेल में पुलिस टीम ने छापेमारी की। यहां कई कुख्यात अपराधियों से पूछताछ की गई। जानकारी यह मिल रही है कि कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में गैंगस्टर अजय वर्मा से बेऊर जेल में पटना पुलिस ने पूछताछ की।

Goal 2 22Scope News

पुलिस को शक है कि इस घटना में बेऊर जेल में बंद गैंगस्टर अजय वर्मा का हो सकता है हाथ

आपको बता दें कि बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या के मामले में पुलिस को शक है कि इस घटना में बेऊर जेल में बंद गैंगस्टर अजय वर्मा का हाथ हो सकता है। बताया जा रहा है कि कल जब पुलिस के आला अधिकारियों ने बेउर जेल में छापेमारी की थी तो वहां अजय वर्मा से भी पूछताछ की गई। पुलिस को शक है कि जमीन के विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया है। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस सुपारी किलिंग से जोड़कर जांच कर रही है। इस मामले में गोपाल खेमका के छोटे बेटे गौरव खेमका ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

IG Jitendra Rana 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : राजधानी में शूटआउट, अपराधियों ने नामी बिजनेसमैन गोपाल खेमका को गोलियों से भूना

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...