Monday, August 4, 2025

Related Posts

सैमसंग के 12 सॉफ्टवेयर इंजीनियर भारतीय संस्कृति और हिन्दी भाषा की ट्रेनिंग के लिए सीयूजे आए

रांची. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय और कोरिया की कंपनी सैमसंग के बीच समझौते के तहत भारतीय संस्कृति और हिन्दी भाषा को सीखने के लिए हर वर्ष कोरिया से सैमसंग के कर्मचारी सीयूजे आते हैं। इस वर्ष भी 14 सदस्यीय टीम आज रांची पहुंची है, जिनकी 8 दिन के टेंडम क्लास के जरिए ट्रेनिंग होगी। इस ट्रेनिंग की शुरुआत 04 अगस्त से होगी। प्रो. कोह ताई जिन और यि यंग गु के नेतृत्व में 12 सॉफ्टवेयर इंजीनियरों का दल आज रांची आया है।

अपने प्रवास के दौरान ये प्रशिक्षु झारखंड की आदिवासी परंपरा और संस्कृति से भी रुबरु होंगे। इसके साथ ही झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य और खनिज संपदा से परिचित कराया जाएगा। हिंदी भाषा के ज्ञान के लिए हिंदी तकनीकी शब्दावली भी सिखायी जाएगी। यह टीम पतरातु झील और बिरसा मुंडा के गांव खूंटी भी जाएगी।

इस 14 सदस्यीय टीम का स्वागत अंतरराष्ट्रीय सेल, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयोजक, शशि मिश्रा ने किया। कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने भी सभी का स्वागत करते हुए अपनी शुभकामना प्रेषित की।

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe