मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत में मंगलवार को फिर उतार-चढ़ाव आया। ब्रेन और किडनी से जुड़ी परेशानी के बाद डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं।
Rupi Soren Health रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत में मंगलवार को फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोमवार को स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी सामने आयी थी, लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। इसके बाद इलाज कर रहे डॉक्टरों के साथ शहर के अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी परामर्श लिया गया।
रूपी सोरेन को फिलहाल बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें ब्रेन और किडनी से जुड़ी परेशानी की शिकायत है और विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। अस्पताल की ओर से उनकी स्थिति को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
Rupi Soren Health: CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन अस्पताल पहुंचे
रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को हिल व्यू अस्पताल पहुंचे। दोनों ने डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और इलाज को लेकर परामर्श किया। बताया गया कि दोनों देर शाम तक अस्पताल में मौजूद रहे।
Key Highlights
- रूपी सोरेन की तबीयत में मंगलवार को फिर उतार-चढ़ाव आया।
- ब्रेन और किडनी से जुड़ी परेशानी की जानकारी सामने आयी है।
- विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन अस्पताल पहुंचे।
- फिलहाल रूपी सोरेन का इलाज रांची के हिल व्यू अस्पताल में चल रहा है।
Rupi Soren Health: हैदराबाद शिफ्ट करने की चर्चा, फिलहाल रांची में ही इलाज
मंगलवार शाम रूपी सोरेन को बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद शिफ्ट किए जाने की चर्चा सामने आयी थी। हालांकि बाद में डॉक्टरों की राय के बाद उन्हें फिलहाल हैदराबाद नहीं ले जाने का फैसला किया गया। वह अभी हिल व्यू हॉस्पिटल में ही भर्ती हैं।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को भी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी। घर पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी। सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। तब से डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
Rupi Soren Health: विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
तबीयत में उतार-चढ़ाव के बाद अस्पताल में डॉक्टरों की टीम को अलर्ट किया गया है। इलाज कर रहे चिकित्सकों के अलावा अन्य विशेषज्ञों से भी परामर्श लिया जा रहा है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर आगे की स्थिति डॉक्टरों की निगरानी और अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी पर निर्भर करेगी।



















