SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की Sectional Timing लागू

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की सेक्शनल टाइमिंग रहेगी।


SSC CGL 2026 नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 के Tier-1 की परीक्षा तारीख घोषित कर दी है। आयोग के 12 सितंबर को जारी नोटिस के अनुसार SSC CGL Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी CBT मोड में आयोजित की जाएगी।

Tier-1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम 200 अंक होंगे। अभ्यर्थियों को पूरी परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। इस बार परीक्षा में सेक्शनल टाइमिंग लागू की गयी है, इसलिए उम्मीदवारों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा।

SSC CGL 2026:SSC CGL Tier-1 में 100 सवाल, हर सेक्शन के लिए 15 मिनट

SSC CGL Tier-1 में चार सेक्शन होंगे। रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, गणित और अंग्रेजी से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन 50 अंकों का होगा।

इस बार चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट का अलग समय निर्धारित किया गया है। यानी एक सेक्शन में बचा हुआ समय दूसरे सेक्शन में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

Key Highlights

  • SSC CGL Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी।
  • परीक्षा कंप्यूटर आधारित CBT मोड में आयोजित होगी।
  • कुल 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा 200 अंकों की होगी।
  • रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, गणित और अंग्रेजी से 25-25 प्रश्न होंगे।
  • चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की Sectional Timing रहेगी।

SSC CGL 2026:दिसंबर में हो सकती है Tier-2 परीक्षा

SSC CGL परीक्षा केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और विभिन्न संगठनों में Group-B और Group-C पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से इंस्पेक्टर, Assistant Section Officer, टैक्स असिस्टेंट और ऑडिटर समेत कई पदों पर नियुक्ति होती है।

Tier-1 के बाद Tier-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में संभावित है। अंतिम मेरिट Tier-2 के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

Tier-2 में Paper-1 सभी पदों के अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा। वहीं Junior Statistical Officer यानी JSO पद के लिए Paper-2 में सांख्यिकी की परीक्षा होगी। Assistant Audit Officer और Assistant Accounts Officer से संबंधित पदों के लिए Paper-3 में Finance and Economics का पेपर भी शामिल किया गया है।

SSC CGL 2026:22 जून तक हुआ था आवेदन, आयु की कटऑफ 1 अगस्त

SSC CGL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तारीख 22 जून थी। इसके बाद 29 जून से 1 जुलाई तक करेक्शन विंडो खोली गयी थी।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब की सुविधा लेने के मामले में आधार आधारित OTR और OTP सत्यापन को जरूरी किया गया है। वहीं आयु की गणना के लिए कटऑफ तारीख 1 अगस्त 2026 निर्धारित की गयी है।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और अन्य निर्देशों के लिए SSC की ओर से जारी आधिकारिक सूचना को ध्यान से देखें।

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...

Jharkhand Panchayat Election: OBC आरक्षण के लिए Triple Test शुरू, अप्रैल-मई...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में OBC आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग मतदान केंद्र और मतदाता...