राजेश राम ने कहा- चुनाव आयोग की मतदाता सूची ड्राफ्ट में भारी विसंगतियां

पटना : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज यानी सोमवार को राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। प्रणव झा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में चुनाव की जारी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में मृत व्यक्तियों के नामों का भी सत्यापन कर दिया गया और जिन्होने कागज जमा नहीं किया उनको बगैर संज्ञान में लिए उनका फॉर्म भी जमा कर दिया गया जो बताने के लिए काफी है कि चुनाव आयोग पहले भाजपा के हाथों कैद हुई और अब हाईजैक हो चुकी है। भाजपा ने बिहार में चुनाव आयोग को ओवरटाइम करने भेजा था लेकिन ओवरटाइम करने में भारी गड़बड़ी चुनाव आयोग की पकड़ी गई है और सूबे के लगभग प्रत्येक जिले में मतदाताओं के नाम काटने की कवायद की गई जो हड़बड़ी में गड़बड़ी की ओर इंगित करता है। कांग्रेस पार्टी ऐसे मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर हो रहे मजाक की भर्त्सना करती है। साथ ही विसंगतियों को अविलंब सुधार करने के बाद ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की मांग करती है।

Goal 7 22Scope News

चुनाव आयोग बिहार में भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रही है – राजेश राम

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि चुनाव आयोग बिहार में भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रही है। चिन्हित करके नाम काटे और उनका मतदाता सूची में क्रमांक बदला जा रहा है। साथ ही मृत को जीवित और जीवित मतदाताओं का नाम काट दिया जा रहा है। इस तरीके की भारी विसंगतियों के कारण चुनाव आयोग के मंशा पर प्रश्नचिन्ह लगता है। चुनाव आयोग ने जितने कम समय में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया है वो खुद संशय पैदा करती है।

समाजिक कार्यकर्ता नीरज ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व नीतियों से प्रभावित होकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा के हाथों बेगूसराय निवासी समाजिक कार्यकर्ता नीरज कुमार ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से प्रभावित होकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस परिवार में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद कहा कि नीरज कुमार जैसे समाजसेवियों का कांग्रेस में शामिल होना यह दर्शाता है कि आज भी देश की एकता, समाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए कांग्रेस पार्टी ही सबसे उपयुक्त मंच है उनके अनुभव और जनसंपर्क से पार्टी को लाभ मिलेगा। नीरज ने हमारे नेता राहुल गांधी के सामाजिक न्याय और आमलोगों के लिए जारी संघर्ष को देखते हुए पार्टी की नीतियों और सिद्धान्तों को अपनाया है।

यह भी देखें :

देश के उज्जवल भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है – नीरज कुमार

इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने के बाद नीरज कुमार ने कहा कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। देश के सभी वर्गो और समुदायों को साथ लेकर चलने में कांग्रेस पार्टी ही सक्षम है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सशक्त करने में अपना समय और ताकत लगाऊंगा। इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, एआईसीसी के सचिव प्रणव झा, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, नेशनल मीडिया पैनलिस्ट प्रेमचंद्र मिश्रा, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, आनंद माधव और सोशल मीडिया के चेयरमैन सौरभ सिन्हा सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Bihar Congress 1 22Scope News

यह भी पढ़े : भाजपा, जदयू और चुनाव आयोग के षड्यंत्र की हार, बिहार की जनता की जीत: राजेश राम

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...