पटना : बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कल यानी तीन जुलाई को दिल्ली में बैठक के बाद आज यानी शुक्रवार को पटना पहुंचे। इस बीच पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी के द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए 60 सीट मांगा जा रहा है। इस पर राजेश राम ने कहा कि अगर कोई बात आती है तो हमलोग बैठ करके इसका फैसला लेंगे।

चुनाव आयोग जिस तरीके से बिहार में कर रहा है इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे – राजेश राम
राजेश राम ने कहा कि अभी सबसे बड़ी समस्या चुनाव आयोग से निपटना है। आयोग जिस तरीके से बिहार में कर रहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हमलोग आज भी बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से समय मांगा है। समय मिलने के बाद हमारा डेलिगेशन आज उनसे मिलने जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में हमलोग चुनाव आयोग को यह करने नहीं देंगे। इससे करोड़ों लोगों का नाम इससे कट जाएगा। वहीं एआइएमआइएम के द्वारा लालू प्रसाद यादव को महागठबंधन में शामिल होने के लिए पत्र लिखे जाने पर कहा कि अभी यह समय नहीं है बात करने का अभी तो चुनाव आयोग से निपटने का समय है।
बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय है – अलका लंबा
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लंबा पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बिहार में चुनाव लड़ने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मीटिंग है। दिल्ली में बर्बाद हो गए, जनता ने उन्हें हरा दिया तो अब बिहार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार का जानते हैं। जुलाई के महीने में उनका विधानसभा का अंतिम सत्र है। बिहार में दलित बेटी अस्पताल के बाहर दम तोड़ रही है, कोई देखने वाला नहीं है। सरकार को जवाब देना होगा। हमलोग दो दिनों तक पटना में रहकर पूरी रणनीति बनाएंगे और सरकार को घेरेगें। उन्होंने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय है।

यह भी पढ़े : राजेश राम ने कहा- बिहार में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
रंजीत कुमार की रिपोर्ट


















