रामकृष्ण नगर पुल के पास सड़क दुर्घटना, 2 की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

पटना सिटी दुर्घटना : पटना सिटी क्षेत्र के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण नगर बॉर्डर के पुलिया के पास ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार चार लोग घायल हो गए। जिसमें दो की मौत हो गई। दो को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर हंगामा किया। लोगों ने कहा कि वाहन चालक तेज रफ्तार से गाड़ी अप-डाउन करते हैं, कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। जिसकी वजह से इस क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं होती रहती है।

Goal 7 22Scope News

चारों लोग गायघाट में गंगा स्नान करने जा रहे थे, बीच रास्ते में हुई दुर्घटना

वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि घोड़ी चक निवासी चारों लोग गायघाट में गंगा स्नान करने जा रहे थे। वहां से जल लाने के लिए जा ही रहे थे कि रास्ते में उनके साथ इस तरह की घटना हो गई। दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो की निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। मरने वालों की पहचान गौरीचक थाना क्षेत्र के चिपुरा निवासी गोलू कुमार (20 साल) और दूसरा गोलू कुमार (22 साल) है। पुलिस वाहन को जब्त कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : ट्रेन की चपेट में आने से झारखंड के दो मजदूर की मौत…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...