पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

Desk. जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जो लगभग 10 से 15 मिनट तक चली।

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छोटे हथियारों से फायरिंग की गई, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस समय गोलीबारी रुक चुकी है, लेकिन LoC पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, क्योंकि इनपुट्स मिले हैं कि आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश की जा रही है।

370 की वर्षगांठ पर पाकिस्तान की साजिश?

बता दें कि, यह संघर्ष विराम उल्लंघन ठीक उसी दिन हुआ है, जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की वर्षगांठ है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने इस दिन को चुनकर जानबूझकर तनाव बढ़ाने की कोशिश की है। गौरतलब है कि मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला सीजफायर उल्लंघन है, जो दर्शाता है कि पाकिस्तान की तरफ से संवेदनशील समय पर अशांति फैलाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, निगरानी बढ़ी

भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने LoC के आसपास निगरानी बढ़ा दी है। ड्रोन और अन्य हाई-टेक उपकरणों की मदद से सीमा पर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Neonacon 2026: रिम्स में 17-19 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

 रांची के रिम्स में 17-19 अप्रैल तक झारखंड नियोकोन 2026 का आयोजन, देशभर से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और आधुनिक चिकित्सा पर...

JTET भाषा विवाद गहराया, हजारीबाग में अभ्यर्थियों का विरोध मार्च ;मुख्यमंत्री...

Hazaribagh: JTET भाषा विवाद लगातार गहराता चला जा रहा है जिसमें 10 सालों से लंबित यह परीक्षा के लिए आगामी 21 अप्रैल से 21...

सरिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पूर्नीडीह में तीन अवैध...

Giridih:  सरिया प्रखंड के पूर्नीडीह में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रूप से...

मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं...

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img