Jharkhand Weather: प्रदेश में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 6 से 8 अगस्त तक अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: मौसम केंद्र रांची ने आगामी दिनों में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग ने 6 अगस्त को राज्य के कुछ हिस्सों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Jharkhand Weather: 7 और 8 अगस्त को अलर्ट जारी

वहीं 7 अगस्त को राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, सिमडेगा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और लातेहार शामिल हैं। इसके अलावा, 8 अगस्त को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Jharkhand Weather: इन जिलों में रिकॉर्ड स्तर की बारिश

राज्य में कुछ जिलों ने “लार्ज एक्सेस” बारिश दर्ज की है, यानी वहां सामान्य से कहीं अधिक वर्षा हुई है। टॉप पांच जिलों में पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, लातेहार, रांची और धनबाद शामिल हैं। वहीं 1 जून से 5 अगस्त के बीच राज्य के 13 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इन जिलों में दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

लोहरदगा जिले में कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तो कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश हुई है। वहीं राज्य के पांच जिले ऐसे हैं जहां अब तक सामान्य बारिश दर्ज की गई है, जिनमें पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर और गढ़वा शामिल हैं।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...